नई अफीम नीति 2020-21 घोषित-,इस बार 2016-17 सत्र के कई अपात्र भी खेती कर पाएंगे

Total Views : 1,599
Zoom In Zoom Out Read Later Print

नई अफीम नीति इस बार 4.2 से 5.4 तक का अनुपात देने वाले किसानों को 6 आरी का पट्‌टा मिल सकेगा।

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर

केंद्र सरकार ने नई अफीम नीति 2020-21 घोषित कर दी। मंदसौर, नीमच, जावरा संसदीय क्षेत्र के अफीम किसानों को नीति घोषित होने का लंबे समय से इंतजार था। सांसद सुधीर गुप्ता ने बताया केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण व वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने किसान हित में नीती घोषित की है। इस बार 4.2 से 5.4 तक का अनुपात देने वाले किसानों को 6 आरी का पट्‌टा मिल सकेगा। 5.5 से 5.9 तक के अनुपात वाले किसान 10 आरी के पट्‌टे के पात्र बनेंगे जबकि 5.9 से अधिक रेशो देने वाले किसानों को 12 आरी का पट्‌टा मिल सकेगा। साल 2019-20 में अफीम खेती करने वाले लाइसेंसधारी किसानों की संख्या 37 हजार 324 थी। इस बार नई नीति में प्रावधान के तहत सत्र 2016-17 में अपात्र हुए कई किसान भी पात्र होकर पट्‌टा ले पाएंगे। केंद्र ने नीति को हरी झंडी दे दी है,सांसद गुप्ता ने वित्तमंत्री का आभार मानते हुए कहा संसदीय क्षेत्र के कृषकों के लिए खुश खबरी है। हालांकि इस बार अफीम नीति लेट घोषित होने की वजह से बोवनी में भी देरी संभव है।

See More

Latest Photos