रैली का उद्देश्य जिलेवासियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित करना और आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करना था।
मंदसौर पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस पूर्व "हर घर तिरंगा"वाहन रैली का आयोजन
Total Views :
147
जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस से पूर्व मंदसौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के नेतृत्व में वाहन रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ पीजी कॉलेज ग्राउंड से हुआ, जो शहर के मुख्य मार्गों एवं चौराहों — श्री कोल्ड, बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंड, घंटाघर, सदर बाजार, मंडी गेट, प्रतापगढ़ पुलिया, धानमंडी उतारा, नयापुरा रोड, महाराणा प्रताप बस स्टैंड एवं गुप्ता कचोरी — से होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर संपन्न हुई।
इस रैली का उद्देश्य जिलेवासियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित करना और आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करना था।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, रक्षित निरीक्षक, शहरी थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी, सूबेदार एवं उनका बल उपस्थित रहे। साथ ही NCC कैडेट्स ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese