मंदसौर में यह पहला अकादमिक देहदान है, जो विद्यार्थियों को अध्ययन और शोध कार्य में मदद करेगा। देहदान अवसर पर पुलिस जवानों ने पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान गार्ड ऑफ ऑ नर प्रदान किया।
मेडिकल कॉलेज मंदसौर में हुआ पहला देहदान,श्रीमती सोहन बाई कंकरेचा के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान
Total Views :
184
जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।
मंदसौर शहर के मेघदूत नगर निवासी स्व. श्रीमती सोहन बाई कंकरेचा के परिवारजनों ने उनका पार्थिव शरीर श्री सुंदरलाल पटवा मेडिकल कॉलेज, मंदसौर को देहदान किया। यह मेडिकल कॉलेज मंदसौर का पहला स्वैच्छिक देहदान है, जिसे अध्ययन एवं अनुसंधान कार्य हेतु समर्पित किया गया है।
देहदान अवसर पर पुलिस जवानों ने पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, मेडिकल कॉलेज के डीन, अधिकारीगण एवं परिजन उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने कहा कि मेडिकल कॉलेज मंदसौर में यह पहला अकादमिक देहदान है, जो विद्यार्थियों को अध्ययन और शोध कार्य में मदद करेगा। देहदान वास्तव में महादान है, जिससे समाज को नई दिशा मिलती है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा प्राप्त होती है।
इस अवसर से प्रेरित होकर स्व. श्रीमती कंकरेचा के पति छगनलाल कंकरेचा ने भी देहदान का संकल्प लिया है और इसके लिए मेडिकल कॉलेज में फॉर्म जमा किया है। परिवार के अन्य सदस्य भी इस कार्य से प्रभावित हुए हैं।
अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्व. श्रीमती सोहन बाई कंकरेचा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके परिवार को इस महान कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese