प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित

Total Views : 100
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रसायन शास्त्र विभाग द्वारा “विज्ञान सप्ताह” के अंतर्गत 22 से 28 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “विमेन इन साइंस: कैटालाइजिंग विकसित भारत” रही।

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा “विज्ञान सप्ताह” के अंतर्गत 22 से 28 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “विमेन इन साइंस: कैटालाइजिंग विकसित भारत” रही। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज के माध्यम से वैज्ञानिक उपलब्धियों, विशेष रूप से विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे. एस. दुबे ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ शोध एवं नवाचार के प्रति रुचि उत्पन्न करते हैं। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष सुश्री खुशबू मंडावरा के नेतृत्व में किया गया। आयोजन की संयोजक सुश्री सायमा परवीन एवं सह-संयोजक पंकज रसानिया रहे। आयोजन समिति के सदस्यों महेश बामनिया, सचिन कारपेंटर, डॉ. मैना मालवीय, डॉ. नितिन कारपेंटर, सुश्री अर्चना उपाध्याय, राजेश भावसार एवं डॉ. मनीषा कोठारी ने प्रश्न निर्माण, तकनीकी समन्वय एवं मूल्यांकन कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। रसायन शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

See More

Latest Photos