धनतेरस से बाजार में बढेगी खरीददारों की भीड,यातायात पुलिस ने बनाया प्लान, 2 से 4 नवंबर तक भारत माता चौराहा,सदर बाजार,सम्राट मार्केट में तीन पहिया व चार पहिया वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

Total Views : 430
Zoom In Zoom Out Read Later Print

दिपोत्सव पर्व को देखते हुए बाजार में खरीददारी के लिए लोगो की भीड रहेगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने प्लान बनाया है। 2 नवंबर से 4 नवंबर तक भारत माता चौराहा से घंटाघर, सदर बाजार, सम्राट मार्केट का क्षेत्र तीन पहिया व चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। इस क्षेत्र में जाने वाले दो पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था श्रीजी टॉकीज के पास डिपो मैदान पर की गई है। कालिदास मार्ग पर कहीं भी वाहन खडे नहीं कर सकेंगे।

जनसंवाद न्यूज मंदसौर

दीपवली पर्व धनतेरस से बाजार में दुुकानों पर खरीददारी के लिए लोगों की भीड रहेगी। भीड को देखते हुए यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो उसके लिए यातायात पुलिस ने व्लान बनाया है। जिसके अनुसार 2 नवंबर से 4 नवंबर तक भारत माता चौराहा से घंटाघर, सदर बाजार, सम्राट मार्केट का क्षेत्र तीन पहिया तथा चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान रास्ते स्टॉपर से बंद रहेंगे। यातायात थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि 2 नवंबर धनतेरस से 4 नवंबर तक बाजार में खरीददारी बढेगी। ऐसे में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो उसके लिए मुख्य बााजार में तीन पहिया व चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। दु पहिया वाहन बाजार में प्रवेश कर सकेंगे। भारत माता चौराहा पर आने वाले तीन-पहिया, चार-पहिया वाहनों को दयामंदिर रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। आवश्यक होने पर चार-पहिया वाहन नेहरू बस स्टैंड के पीछे मिश्री होटल के पास मैदान पर पार्क की व्यवस्था रहेगी। कालिदास मार्ग,तीन पहिया चार पहिया वाहनों हेतु प्रतिबंधित रहेगा। इस क्षेत्र में जाने वाले दो पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था श्रीजी  टॉकीज के पास डिपो मैदान पर की गई है। कालिदास मार्ग पर कहीं भी वाहन खडे नहीं कर सकेंगे। उक्त वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र को किसी भी बिंदु से स्टॉपर द्वारा स्थाई बंद नहीं किया गया है। तथा दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। वर्तमान व्यवस्था में दो पहिया वाहनों का आवागमन किसी भी प्रकार से प्रतिबंधित नहीं किया गया है। ग्राहक और व्यापारी उपरोक्त प्रतिबंधित क्षेत्र में दोपहिया वाहनों का उपयोग कर सकते हैं। वहीं सभी प्रकार के तीन पहिया तथा चार पहिया वाहन उक्त क्षेत्र में स्थित समस्त दुकानों पर माल लाने-ले जाने उपयोग हो रहे, प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।


See More

Latest Photos