घर के बाड़े में पति.पत्नी के शव मिले,पहले पत्नि का गला दबाकर की हत्या, बाद खुद फंदे पर झूल गया

Total Views : 140
Zoom In Zoom Out Read Later Print

जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के बकाना गांव में घर के बाड़े में पति.पत्नी के शव मिले है। पुलिस के अनुसार पति सत्य नारायण ने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की। इसके बाद खुद फंदे पर झूल गया।

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर

मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के बकाना गांव में घर के बाड़े में पति.पत्नी के शव मिले है। पुलिस के अनुसार पति सत्य नारायण ने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की। इसके बाद खुद फंदे पर झूल गया शामगढ़ थाना एसआई राकेश चौधरी में बताया कि रविवार सुबह बकाना गांव निवासी मृतक दंपत्ति के बेटे ने पुलिस को सूचना दी थी। उसके घर के बाड़े में मां का शव पलंग पर पड़ा हुआ हैए पिता का शव फंदे पर लटका हुआ है। वह सुबह कमरे से बाहर आया तो घटना पता चला। मौके पर पुलिस पहुंची तो बाड़े में सत्य नारायण मीणा पिता बाबूलाल मीणा 42 वर्ष फंदे पर लटका हुआ था। जबकि पत्नी कलावती 40 वर्ष का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार पति सत्य नारायण ने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की। बाद खुद फंदे पर झूल गया। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि दोनों पति पत्नी के बीच विवाद के बाद आक्रोशित पति ने यह कदम उठाया। मृतक के भाई ने भी पति.पत्नी के बीच विवाद की बात बताई है। मृतक दम्पत्ति का एक बेटा और बेटी है। शामगढ़ अस्पताल में दोनों पति पत्नी का पोस्टमार्टम कराया गया।इसके बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।मामले में शामगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See More

Latest Photos