मरणोपरांत लोकतंत्र सेनानी फांफरिया बंधुओं को ताम्र पत्र से मध्यप्रदेश शासन ने किया सम्मानित

Total Views : 103
Zoom In Zoom Out Read Later Print

मंदसौर तहसीलदार रमेश मसारे ने उनके पौत्र विजयेन्द्र फांफरिया को ताम्र भेंट किए। इस सम्मान के लिए स्व मिश्रीलाल जी फांफरिया और स्व शांतिलाल जी फांफरिया परिवार ने मप्र शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

जनसंवाद न्यूज़  मंदसौर

आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए लडने वाले लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदी) का सम्मान मध्यप्रदेश शासन ने ताम्र पत्र भेंटकर किया। इसी कडी में मंदसौर निवासी लोकतंत्र सेनानी स्व मिश्रीलाल जी फांफरिया और स्व शांतिलालजी फांफरिया को मरणोपरांत मप्र शासन ने ताम्र पत्र से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि 26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक चले आपातकाल में दोनो भाईयों ने जेल में रहकर लोकतंत्र की लडाई लडी थी। लोकतंत्र की रक्षा के लिए इनके द्वारा किये गये अनुकरणीय त्याग और बलिदान के लिए मप्र शासन ने ताम्र भेंटकर सम्मानित किया। विगत दिनों मंदसौर तहसीलदार रमेश मसारे ने उनके पौत्र विजयेन्द्र फांफरिया को ताम्र भेंट किए। इस सम्मान के लिए स्व मिश्रीलाल जी फांफरिया और स्व शांतिलाल जी फांफरिया परिवार ने मप्र शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

See More

Latest Photos