स्वच्छ तीर्थ अभियान के अंतर्गत वार्ड 39 में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, उपमुख्यमंत्री देवडा ने की सहभागिता मंदिर की साफ - सफाई की

Total Views : 108
Zoom In Zoom Out Read Later Print

क्षेत्रीय पार्षद एवं जिला योजना समिति सदस्य भारती पाटीदार ने स्वच्छता अभियान चलाकर यश नगर स्थित रामेश्वर मंदिर पर साफ - सफाई की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने संगठन के कार्यक्रम अनुसार वॉल पेंटिंग भी की एवं मंदिर की साफ - सफाई की।

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर
 स्वच्छ तीर्थ अभियान के अंतर्गत शनिवार को नगर के वार्ड  39 में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें मध्य प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने भी सहभागिता की। शनिवार को प्रातः 10.30 बजे भाजपा परिवार, वरिष्ठ नेताओं, भाजपा उत्तर मंडल के साथ क्षेत्रीय पार्षद एवं जिला योजना समिति सदस्य भारती पाटीदार ने  स्वच्छता अभियान चलाकर यश नगर स्थित रामेश्वर मंदिर पर साफ - सफाई की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने संगठन के कार्यक्रम अनुसार वॉल पेंटिंग भी की एवं मंदिर की साफ - सफाई की। क्षेत्रीय पार्षद भारती पाटीदार ने बताया कि स्वच्छ तीर्थ अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 39 के रामेश्वर मंदिर पर सफाई की गई। जिसमें उपमुख्यमंत्री देवड़ा जी विशेष तौर पर सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया 22 जनवरी हमारे लिए गौरव का दिन है। 500 वर्षो का इंतजार खत्म होने वाला है हम सभी रामलला को उनके भव्य मंदिर में विराजित होते देख पायेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटौलिया, हूडको डायरेक्टर बंशीलाल गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष मदनलाल राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, पिछडा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, कार्यक्रम संयोजक भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत, सुनिल जैन महाबली, मुकेश काला, नपा उपाध्यक्ष नम्रता चावला, विजय सुराणा, बंटी चौहान, नेमीचंद खमेसरा सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

See More

Latest Photos