मंदसौर में उप मुख्‍यमंत्री देवड़ा ने झंडा वंदन कर ली परेड की सलामी,उत्कृष्ट कार्य करने तहसीलदार मालयीय व तीन चिन्हित प्रकरणों में आरोपीगणों की सज़ाभावी कराने उप निरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय सम्मानित

Total Views : 208
Zoom In Zoom Out Read Later Print

जिला स्तरीय कार्यक्रम में मप्र शासन के उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा ने झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली। योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियो की प्रस्तुति हुई, बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के साथ सामान्य नागरिकों किया सम्मान।

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर
 गणतंत्र दिवस मंदसौर जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ  मनाया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय राजीव गांधी महाविद्यालय क्रीडा परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्‍यप्रदेश शासन के उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा ने झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली।मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया। समारोह में 15 प्लाटून द्वारा आकर्षक परेड आयोजित की गई। विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं पर केंद्रित आकर्षक झांकिया भी प्रस्तुत की गई। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान भी उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किया।
उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय सम्मानित----
मप्र पुलिस के उप निरीक्षक एवं भेसोदा मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय को जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा तीन चिन्हित मामलों में आरोपीगणों को न्यायालय से सजा करवाने हेतु सम्मानित किया गया।
मल्हारगढ़ तहसीलदार ब्रजेश मालयीय सम्मानित---
 गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण  में उल्लेखनीय कार्य एवं विशिष्ठ योगदान के लिए तहसीलदार ब्रजेश मालवीय को सम्मानित किया।
इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, मंदसौर विधायक विपिन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री कैलाश चावला पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया सहित कलेक्‍टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीइओ कुमार सत्‍यम, अपर कलेक्टर विशाल सिंह चौहान, एएसपी गौतम सोलंकी मौजूद थे।

See More

Latest Photos