मंदसौर लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद सुधीर गुप्ता पुनः प्रत्याशी घोषित, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जताया हर्ष

Total Views : 85
Zoom In Zoom Out Read Later Print

भाजपा ने मंदसौर लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद सुधीर गुप्ता को पुनः प्रत्याशी घोषित किया है। गुप्ता के पुनः प्रत्याशी घोषित होने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल ढमाकों के साथ आतिशबाजी कर हर्ष जताया।

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार शाम 6 बजे दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में भारतीय जनता पार्टी ने 195 प्रत्याशियों की घोषणा की।इस दौरान भाजपा ने मंदसौर लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद सुधीर गुप्ता को पुनः प्रत्याशी घोषित किया है।गुप्ता के पुनः प्रत्याशी घोषित होने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से मंदसौर- नीमच संसदीय क्षेत्र से सांसद टिकिट को लेकर कई नाम शोशल मीडिया पर चल रहे थे, वर्तमान सांसद को टिकिट नही मिलने की चर्चा क्षेत्र में चल रही थी। लेकिन पार्टी ने तमाम चर्चाओं व अटकलों पर विराम लगाते हुए वर्तमान सांसद को पुनः प्रत्याशी घोषित कर उन पर विश्वास व्यक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित 195 प्रत्याशियों में मध्यप्रदेश की 24 संसदीय क्षेत्र शामिल है, जबकि 5 लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं की गई है। भाजपा ने मध्यप्रदेश की इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, बालाघाट, धार लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

See More

Latest Photos