अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतारा, घर मे रखी 7 किलो अफीम भी चुरा कर ले गए

Total Views : 47
Zoom In Zoom Out Read Later Print

अज्ञात व्यक्ति ने एक 70 साल की महिला की हत्या कर दी। हमलावर उसके घर में रखी 7 किलो अफीम लेकर फरार हो गया। अफीम की कीमत 14 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के लसूड़िया राठौर गांव की है।

जनसंवाद न्यूज़
मंदसौर जिले के पिपलीया मंडी थाना इलाके के लसूड़िया गांव में अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया, घर मे रखी 7 किलो अफीम भी चुरा कर ले गए। जानकारी मिलते ही एसपी अनुराग सुजानिया ,एएसपी गौतम सौलंकी,एसडीओपी नरेन्द्र सोलंकी, टीआई नीरज सारवान,चोकी पभारी कपिल सोराष्ट्रीय,एसएफएल,डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंचे,मामले की जांच में जुटी है। जानकारी अनुसार चन्द्र कुमार 70 वर्ष बुजुर्ग महिला का गांव में 10 आरी का पट्टा है। जिसे गांव के प्रहलाद प्रजापति को बटाई में दिया था। महिला राजस्थान के निम्बाहेड़ा में अपने दो बेटों के साथ रहती है। गांव में अफीम खेती के लिए आई थी। गुरुवार को सुबह जब बटाईदार सुबह महिला को गोदाम की तारीख बताने आया तो घर का दरवाजा नही खुलने पर उसे शंका हुई,घर के अंदर झांक कर देखा तो महिला म्रत पड़ी थी। बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि अज्ञात बदमाश अफीम चोरी करने घर में घुसे और घर में रखी अफीम चुरा कर ले गए। इसी दौरान झड़प में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। करीब 7 किलो अफीम रखी थी जिसे चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एएसपी गौतम सोलंकी के अनुसार महिला की लाश फर्श पर पड़ी हुई थी। महिला का गला धारदार हथियार से रेता गया है।

See More

Latest Photos